Site icon Buziness Bytes Hindi

14 दिनों में ही टूट गयी बोल्ड पूनम पांडेय की शादी


14 दिनों में ही टूट गयी बोल्ड पूनम पांडेय की शादी

मुंबई. अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए सुर्खियों में रहनेवाली पूनम पांडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 10 सिंतबर को फिल्म प्रोड्यूसर सैम बॉम्बे से पूनम ने चुपचाप शादी रचाई. लेकिन अब यह शादी टूटने की कगार पर है. सोमवार देर शाम पूनम के पति सैम बॉम्‍बे को एक्ट्रेस संग मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में गोवा की कानाकोना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि यह कपल इन दिनों गोवा में हनीमून पर है। एक्ट्रेस यहां किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रही थीं। गोवा में कपल के बीच झगड़ा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

पूनम का कहना है कि, ‘यह अच्छा फैसला नहीं रहेगा इस इंसान के पास दोबारा जाने का, जिसने आपको जानवर की तरह पीटा हो.’ पूनम ने अपने पति पर मारपीट और शोषण का इल्ज़ाम लगाया है. जिसके बाद सैम बॉम्बे को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में सैम को बेल मिल गई थी. इसके बाद पूनम ने तय किया कि वो अपनी शादी तोड़ रही है.

Exit mobile version