Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी


प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी

अडल्ट स्टार पूनम पांडे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों पूनम पांडे अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ख़बरों में हैं। पूनम पांडे ने पिछले साल लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी कर ली थी। अब पूनम को लेकर रूमर्स सामने आ रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट है।

अपनी प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। अपनी प्रेग्नेंसी ख़बरों को ख़ारिज करते हुए पूनम पांडे का कहना है, ‘जबर्दस्ती प्रेग्नेंट मत बनाओ। किसी भी औरत के लिए ये बहुत अच्छी खबर होती है और मेरे लिए ये बुरी खबर थी क्योंकि मैं प्रेग्नेंट नहीं थी। मेरी ज़िंदगी खुली किताब की तरह है एक बार पूछ तो लो। अगर मैं प्रेग्नेंट हुई तो पेड़े बाटूंगी।”

पूनम पांडे ने पिछले साल लॉकडाउन में अपने बॉयफ़्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की है। बता दें कि वे सैम बॉम्बे के साथ पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पूनम और सैम ने 1 सितंबर 2020 में बांद्रा स्थित घर में अपने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पूनम ने सैम पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए उनसे अलग हो गए थे। हालांकि बाद में ख़बरें आई थी कि वे सैम बॉम्बे के साथ फिर से रहने लगी हैं।

सैम बॉम्बे के साथ वापस रहने के बाद पूनम पांडे का कहना था कि हम दोनों चीजें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और हमने काफ़ी हद तक इसे सुलझाते हुए एक साथ फिर आ गए हैं। पूनम पांडे का आगे कहना था हम दोनों एक दूसरे काफ़ी प्यार करते हैं और किस शादी में उतार चढ़ाव नहीं आते हैं। पूनम पांडे का कहना था कि उनके हिंसा वाले बयान को मीडिया में बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया था।

Exit mobile version