Site icon Buziness Bytes Hindi

पूजा हेगड़े ने 100 परिवारों को दिया एक महीने का राशन!


पूजा हेगड़े ने 100 परिवारों को दिया एक महीने का राशन!

कोरोना काल के इस दौर में जहां सभी परेशान हैं तो ऐसे कुछ लोग हैं जो कि लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इनमें से हमारे इंडस्ट्री के कुछ सितारे भी शामिल हैं। ऐसी एक अदाकारा जिनका नाम पूजा हेगड़े उनको लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल पूजा हेगड़े ने भी कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हो रही है और फैंस उनको शुक्रिया कह रहें हैँ। बता दें कि पूजा हेगड़े ने करीब 100 परिवारों के लिए एक महीने के राशन का इंतजाम किया है।

ये अपने आप में काफी शानदार है और उनके फैंस लगातार उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैँ। पूजा हेगड़े की तरह कई और सितारे भी हैं जो कि इस महामारी के समय किसी ना किसी तरह से जरूरतंदो तक पहुंच रहे हैं।

बता दें कि पूजा हेगड़े उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा फेमस हैं और हाल ही में हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो काफी ज्यादा बिजी हैं और आने वाले समय में मेगास्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। खबर आई थी कि वो फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगी लेकिन अब इस फिल्म का टाइटल बदलने वाला है।

कुछ समय पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान हुआ था जिसके बाद फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म राधे- श्याम में भी वो नजर आने वाली हैं और इसका पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।

Exit mobile version