Site icon Buziness Bytes Hindi

पूजा हेगड़े ने अपने दम पर खरीदा पहला घर


पूजा हेगड़े ने अपने दम पर खरीदा पहला घर

पूजा हेगड़े इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच अभिनेत्री ने खुद को एक लैविश अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। यह पहला घर है जिसे अभिनेत्री ने अपने दम पर खरीदा है और वह स्वतंत्र रूप से इसमें रह रही है। यह घर पूजा हेगड़े के माता-पिता के घर के भी बेहद करीब है।

पूजा हेगड़े ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं जिसमें मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन फिल्में देने और अब खुद के लिए बांद्रा में एक 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने तक सब कुछ शामिल है।

अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “पूजा इस घर को अपने बेबी की तरह मानती हैं क्योंकि पूजा ने घर के हर पहलू में बहुत एफर्ट्स डाले हैं। डिजाइन करने से लेकर मटेरियल का चयन करना, हर दिन घर की निगरानी करना, उन्होंने सब किया है। भले ही वह बैक टू बैक शूट में व्यस्त थीं, लेकिन फिर भी वह अपने घर के काम को देखने के लिए एक दिन के ब्रेक में भी मुंबई के लिए आने की हर संभव कोशिश करती थी।”

“यह उनके लिए वास्तव में एक महान उपलब्धि है, पूरी तरह से एक नया सफर है”, स्रोत ने कहा। पूजा हेगड़े जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली और सुपरस्टार प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधेश्याम में नज़र आएंगी जिसकी शानदार शुरुआत हो चुकी है।

Exit mobile version