विधान परिषद् चुनाव: भाजपा ने की 9 उम्मीदवारों की घोषणा, 7 मंत्री शामिल

पॉलिटिक्सविधान परिषद् चुनाव: भाजपा ने की 9 उम्मीदवारों की घोषणा, 7 मंत्री...

Date:

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर होने वाले विधान परिषद् चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है, इस सूची में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का नाम भी शामिल है. वहीँ सपा की ओर से अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्या समेत तीन लोगों का नाम ही फाइनल हुआ है. भाजपा ने जिन 9 लोगों को उम्मीदवार बनाया है उनमें योगी सरकार के सात मंत्री शामिल हैं. बता दें कि 9 जून नामांकन की आखरी तारिख है.   

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा जिन सात मंत्रियों के नाम सूची में हैं उनमे दयाशंकर मिश्रा, नरेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, भूपेंद्र चौधरी और दानिश आजाद का नाम शामिल है.इनके अलावा पार्टी ने मुकेश शर्मा और बीएल दोहरे को भी मैदान में उतारा है. बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल 6 जुलाई को खत्म हो रहा है. इसके अलावा जिन अन्य 6 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें से कोई भी विधान परिषद का सदस्य है और न ही विधायक. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक बाबू पहले विरोध, फिर याद सताए राजनीति अब तुमको क्या क्या न दिखाए

विधानसभा में विधायकों की संख्या के ऐतबार से भाजपा के 9 और समाजवादी पार्टी के 4 उम्मीदवार विधान परिषद् पहुँच सकते हैं।  3 जून से ही नामांकन शुरू हो चुका है जो कल यानि 9 जून तक चलेगा। अगर ज़रुरत पड़ी तो  20 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम भी आ जाएगा.

बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो स्वामी प्रसाद मौर्या, सोबरन सिंह यादव और पूर्व विधायक जास्मीर अंसारी के आज नामांकन करने की खबर है, वहीँ चौथे नाम पर उहापोह की स्थिति है, एक अनार और सौ बीमार वाली कहानी है, किसे खुश करें और किसे नाराज़, अखिलेश अभी इसी उधेड़बुन में फंसे हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...