Bharat jodo yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गाँधी कर्नाटक में मांड्या ज़िले के बेल्लार में शामिल हुई। इस दौरान राहुल गाँधी अपनी माँ के जूतों के फीते बांधते हुए भी देखे गए. सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी जोश नज़र आया, यात्रा में आज महिलाओं की भारी संख्या देखने को मिली।
बता दें कि सोनिया गांधी काफी लंबे समय बाद किसी पब्लिक प्रोग्राम में शामिल हुई हैं। उनकी सेहत अब अक्सर खराब रहती है जिसकी वजह से वो सार्वजानिक कार्यक्रमों से दूरी बनाये रखती हैं, उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में खराब सेहत की वजह से चुनाव प्रचार भी नहीं किया था. अब ऐसे में सोनिया का कर्णाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है.इस मौके पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। उनका इस यात्रा में शामिल होना गर्व की बात है।
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल के बाद अब कर्नाटक में है और अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय हो चुकी है। कर्नाटक बाद यह यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और वह 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा कुल दूरी 3570 किलोमीटर है. यात्रा के दौरान आज काफी भावुक दृश्य भी सामने आया. यात्रा के दौरान सोनिया गाँधी के जूते के फीते खुल गए थे जिसे उनके साथ साये की तरह चल रहे राहुल गाँधी ने बांधे। सोनिया गाँधी जब तक यात्रा में रहीं राहुल गाँधी एक सिक्योरिटी गॉर्ड की तरह लोगों को अपनी माँ के पास आने से बचाते रहे.

