पटना। बिहार की सियासी हलचल के बीच राजद विधायक और वरिष्ठ नेता पटना में पार्टी प्रमुख लालू यादव के आवास पर पहुंच गए हैं। जहां पर बैठक शुरू हो गई है। जदयू के विधायकों और सांसदों की सीएम नीतीश के आवास पर बैठक हो रही है। बता दें कि भाजपा और जदयू के बीच तनाव के चलते इन दोनों बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के बाद बिहार की राजनीति करवट ले सकती हैं इस कारण सभी की नजरें इन दोनों बैठकों पर लगी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में उलटफेर लगभग तय है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने दावा किया कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं जेडीयू एमएलसी कुमुद वर्मा ने कहा कि भाजपा और जेडीयू यू गठबंधन में किसी प्रकार की कोई दरार नहीं है। हम ठीक है। आज की बैठक् बैठक जनगणना के मुद्दे पर है।
एमएलसी कुमुद वर्मा और पार्टी सांसद सुनील कुमार पटना में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच गए हैं। वहीं जदयू के अन्य नेता और विधायक भी बैठक में पहुंच चुके हैं। राज्य में सहयोगी भाजपा के साथ पार्टी की अनबन के बीच जदयू ने ये बैठक बुलाई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी तक कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा इसके बारे में तो कई नहीं बता सकता है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की खूबियां हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि अभी तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। लेकिन देश भर में व्यक्तित्व के रूप में आकलन किया जाए तो नीतीश कुमार पीएम बनने के योग्य हैं।

