Rahul Gandhi on Modi: घर के पते पर राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

पॉलिटिक्सRahul Gandhi on Modi: घर के पते पर राहुल का पीएम मोदी...

Date:

देश में बढ़ती मंहगाई और आम लोगों की घटती कमाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर एकबार फिर हमला बोला है, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि घर का एड्रेस लोक कल्याण मार्ग रख लेने से किसी का कल्याण नहीं होता

वायनाड सांसद राहुल गाँधी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने वाले विपक्ष के सबसे मुखर नेता हैं, आज उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि देश में मंहगाई बढ़ गयी है और कमाई लगातार घट रही है, उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज़ करते हुए कहा कि घर का पता लोक कल्याण मार्ग रख लेने से किसी का भला नहीं होता। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे एक न्यूज़ कटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘कमाई घटाओ, महंगाई बढ़ाओ’ मॉडल को लागू किया है।

Read also: कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती

इससे पहले 2 जून को राहुल गाँधी कश्मीर में हिन्दुओं के पलायन और वहीँ हो रही टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं पर भी मोदी सरकार को घेरा था. राहुल ने अपने ट्वीट में देश के गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उन्हें फिल्म के प्रोमोशन से फुर्सत मिलेगी उसके बाद ही तो वह कश्मीर की तरफ देखेंगे। बता दें कि अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षय कुमार की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे, उसी को लेकर राहुल ने गृह मातृ को घेरा था. 

बता दें कि कश्मीर के हालात पर कल नार्थ ब्लॉक में एक हंगामी बैठक हुई थी जाइमें गृहमंत्री के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ख़ुफ़िया विभागों के चीफ और NSA अजित डोभाल भी शामिल हुए थे. बैठक के बाद ब्रीफिंग में गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर की घटनाओं के लिए पडोसी पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related