कांग्रेस छोड़ी पर भाजपा में नहीं हो रहा शामिलः अमरिंदर सिंह

फीचर्डकांग्रेस छोड़ी पर भाजपा में नहीं हो रहा शामिलः अमरिंदर सिंह

Date:


कांग्रेस छोड़ी पर भाजपा में नहीं हो रहा शामिलः अमरिंदर सिंह

  • दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व सीएम ने कहा, सिद्धू नहीं हैं पंजाब के लिये राइट मैन

चंडीगढ़। गुरुवार शाम को दिल्ली से लौटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, नवजोत पंजाब केे लिये राइट मैन नहीं हैं। सिद्धू कहीं से भी चुनाव लड़ लें मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा। भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कांग्रेस छोड़ दी और मगर भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं।

Read also: अमरिंदर सिंह की अमित शाह से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर 1 घंटा चली बात (लीड-2)

पंजाब कांग्रेस में हुए विवाद के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए अमरिंदर सिंह पहली बार दिल्ली गये तो उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गयीं। कैप्टन ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत ढोबाल से भी मुलाकात की। ऐसे में माना जा रहा था कि पूर्व सीएम भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री से किसानों के विषय में और एनएसए अजीत ढोबाल से राष्ट्रीय सुरक्षा पर वार्ता करने की बात कह चुप्पी साध ली।

पंजाब सीएम पद छोड़ने पर मजबूर किये गये अमरिंदर सिंह की नवजोत सिंह सिद्धू से नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही। चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम ने कहा की सिद्धू ने जैसा किया ऐसा पहले किसी भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने नहीं किया। पंजाब में सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग पर कैप्टन ने कहा कि सरकार के बहुमत में न रहने पर विधानसभा स्पीकर को फैसला लेना होता है।

Read also: अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात (लीड-1)

दरअसल पंजाब में पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, चरणजीत सिंह चन्नी का सीएम बनना और इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस संकट में आ गयी हैै। तीन गुटों में बट चुकी पंजाब कांग्रेस की चन्नी सरकार के लिये वर्तमान परिस्थितियों में बहुमत साबित करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि कांग्रेस की ओर से सिद्धू को मनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related