अगला लोकसभा चुनाव केजरीवाल और मोदी के बीच: मनीष सिसोदिया

पॉलिटिक्सअगला लोकसभा चुनाव केजरीवाल और मोदी के बीच: मनीष सिसोदिया

Date:

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चैलेन्ज करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी होगा। मनीष सिसोदिया ने कहा लोग पूछते हैं कि मोदी जी का विकल्प कौन? लेकिन अब पूरे देश में आवाज़ उठ रही है कि मोदी का मुकाबला सिर्फ केजरीवाल कर सकते हैं और इसलिए आम आदमी पार्टी को रोका जा रहा है. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हो सकता है कि दो तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जा, कुछ और AAP नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो लेकिन मैं बता देना चाहता हूँ कि हम लोग भगत सिंह के फालोवर हैं, हम लोग ED, सीबीआई, इनकम टैक्स से नहीं डरते। हम शिक्षा को बेहतर बनाने का काम जारी रखेंगे, हम लोगों को सस्ती, सुलभ और क्वालिटी मेडिकल फैसिलिटी आम जनता को देते रहेंगे।

Read also: Pitch Black Exercise 2022: पिच ब्लैक 2022 युद्धाभ्यास में भारत सहित 17 देश की वायुसेना ले रही भाग, चीन के खिलाफ लामबंदी शुरू

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सीबीआई के पास कथित घोटाले के कोई सबूत नहीं हैं, सीबीआई अपनी FIR में कह रही है कि उसे सूत्रों से पता चला है. सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया. दिल्ली के डिप्टी सीएम कहा कि जिस शराब नीति को लेकर यह हंगामा खड़ा किया जा रहा है वह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है. उन्होंने कहा कि हम इस पॉलिसी को ईमानदारी से लागू कर रहे थे लेकिन एलजी ने इसमें दखल देकर इसे बदल दिया. सिसोदिया ने दावा किया कि एलजी ने अगर दिल्ली सरकार का फैसला नहीं बदला होता तो हर साल 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा मिल रहा होता.  

सिसोदिया ने कहा कि दरअसल मुद्दा घोटाला नहीं है, भाजपा की परेशानी अरविंद केजरीवाल हैं. इनकी असली परेशानी यह है कि अब केजरीवाल जी मोदी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. सिसोदिया ने आगे कहा कि केजरीवाल और मोदी जी दूसरे के अच्छे कामों को रोकते हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल अच्छे काम की तारीफ करते हैं फिर वह चाहे कोई भी कर रहा हो. सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के मेक इंडिया कैंपेन लॉन्च करते ही मोदी जी ने यह सब कराना शुरू कर दिया. जांच की बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि जांच ही होती हो तो फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की होनी चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...