New Congress Party President Election: एक महीने और टला कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

पॉलिटिक्सNew Congress Party President Election: एक महीने और टला कांग्रेस अध्यक्ष पद...

Date:

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के लिए एक ऐसा मसला है जिसे जितना सुलझाने की कवायद होती है यह उतना ही और उलझता चला जाता है. अभी खबर थी कि सितम्बर के पहले हफ्ते में कांग्रेस को उसका अगला अध्यक्ष मिल जायेगा, यह बात भी लगभग तय हो गयी थी कि नया अध्यक्ष गाँधी फैमिली से बाहर का होगा, कुछ नाम भी सामने आये थे जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा था मगर अब जो कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से अपडेटेड खबर आ रही है उसके मुताबिक नए अध्यक्ष के लिए अभी थोड़ा से इंतज़ार और करना होगा।  

वैसे अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है. जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को CWC की बैठक बुलाई गई है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की नई तारीखों का एलान होगा. इस बैठक में मधुसूदन मिस्त्री जो पार्टी के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरपर्सन हैं, नए अध्यक्ष के चुनाव का खाका पेश करेंगे, फिर उस खाके पर सीडब्लूसी की मुहर लगने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. बता दें कि सीडब्लूसी ने अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के लिए 21 सितंबर की अंतिम तारीख तय की थी. लेकिन अब नए अपडेट के मुताबिक इस प्रक्रिया में अभी 27-28 दिन और लग सकते हैं. इस तरह यह मानकर चला जा सकता है कि सितंबर के अंत तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी और संभव है कि सितंबर के अंत तक कांग्रेस पार्टी को उसका नया अध्यक्ष मिल जाए. 

Read also: Bilkis Bano Case: बिलकिस बानों मामले में सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार और केंद्र को नोटिस

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मजबूरन सोनिया गाँधी को अंतरिम अध्यक्ष बनना पड़ा, हालाँकि इस बीच राहुल गाँधी को पार्टी अध्यक्ष मनाने की लगातार कोशिशें जारी रहीं जो आज हैं मगर राहुल अपनी न पर अड़े हुआ हैं. राहुल गाँधी का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष गाँधी परिवार से बाहर का होना चाहिए, सोनिया गाँधी अपने स्वास्थ्य के कारण पहले ही इस पद पर मजबूरन बनी हैं, राहुल ने प्रियंका गाँधी का भी नाम इस पद के लिए न लेने का लोगों से अनुरोध किया है.मामला अब गाँधी परिवार से भहर से किसी को तलाश करने का है जिसपर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है. लेकिन अभी तारीखों के आगे बढ़ने से एकबार फिर इस बात की चर्चा हो रही कि शायद अभी भी राहुल गाँधी को मनाने की कोशिशें जारी हैं. शायद बाहर के किसी व्यक्ति पर कांग्रेस में बात बनती हुई नज़र नहीं आ रही.

फिलहाल देखने वाली बात यह है कि 28 अगस्त को होने वाली बैठक से क्या निकल सामने आता है. क्या इस पद के लिए गाँधी फैमिली का चैप्टर क्लोज होगा, या फिर कोई बाहरी इस पद के लिए नामांकन करेगा, क्या नए अध्यक्ष पर आम सहमति बनेगी या फिर कई नामांकन के बाद चुनाव कराना लाजमी होगा। फिलहाल तो अशोक गेहलोत का नाम सबसे आगे है और जानकारी के मुताबिक वह इस ज़िम्मेदारी के लिए तैयार भी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related