तुष्टीकरण की वजह से हुआ था मुजफ्फरनगर दंगाः योगी

फीचर्डतुष्टीकरण की वजह से हुआ था मुजफ्फरनगर दंगाः योगी

Date:


तुष्टीकरण की वजह से हुआ था मुजफ्फरनगर दंगाः योगी

  • बिजनौर में सीएम योगी ने कहा, पूर्व की सरकारों में दंगाईयों का होता था सम्मान

बिजनौर। उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों के तुष्टीकरण की वजह से प्रदेश में दंगे होते थे। दंगा करने वालों को मुख्यमंत्री दरबार में सम्मानित किया जाता था। विकास केवल परिवारों तक सीमित रहता था। बेटियों से छेड़छाड़ होती थी और कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगा दी जाती थी और हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। मगर अब दंगाईयों की संपत्ति जब्त होती है। दंगा करने, सरकारी व व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि नुकसान कीी भरपाई करते-करते उनकी सात पीढ़ी निकल जाएंगी।

Read also: योगी फोबिया से पीड़ित है विपक्ष : यूपी भाजपा

मंगलवार को बिजनौर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के स्वाहेड़ी में बन रहा मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मेडिकल काॅलेज जब अब महात्मा विदुर के नाम से जाना जाएगा। सीएम ने विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाने का एलान किया। सीएम योगी ने अपने भाषण में किसान, व्यापारी व आम जनता को साधने का प्रयास किया और उनसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

दंगों का दंश झेल चुकी वेस्ट यूपी की जनता की दुखती नब्ज पर हाथ रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में दंगों का मुख्य कारण सरकारों का तृष्टिकरण रहा। तुष्टीकरण की वजह से ही मुजफ्फरनगर दंगा हुआ और लोगों को अपनों के खोने का दर्द सहन करना पड़ा। सरकार के गुंडे-माफिया कहर बनकर जनता पर अत्याचार करते थे। मगर अब उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत और आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया है और दुनिया के सबसे भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता।

Read also: सुरीले तान से योगी के पक्ष में माहौल बना रहे गायक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए गीत

किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा की उनकी सरकार किसानों को समर्पित है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिये कमेटी काम कर रही है और जल्द ही बढ़े गन्ना मूल्य की घोषणा की जायेगी। सीएम ने जनसभा में उमड़े लोगों से कहा कि जनता को समर्पित सरकार अब जनता से समर्पण मांग रही है। आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य निर्धारित करेंगे। नगीना में हुई हार को याद दिलाते हुए सीएम ने कहा की इस बार जीत का गणित पक्का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related