मोदी के मंत्री ने गधे से की राहुल की तुलना

पॉलिटिक्समोदी के मंत्री ने गधे से की राहुल की तुलना

Date:

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी की तुलना गधे से की है, केंद्रीय मंत्री ने कहा की विपक्ष को घोड़े की दौड़ कराने के लिए एक गधा मिल गया है. पूरी ने यह भी कहा कि मैं सावरकर नहीं हूँ कहने वालों को वीर सावरकर के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है. हरदीप पूरी ने प्रियंका गाँधी के बयान पर कहा कि कहाँ भगवान राम और कहाँ ये कांग्रेसी। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी दरअसल कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करने के लायक हैं।

भाजपा विधायक ने दायर किया था मानहानि का मुकदमा

बता दें कि राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी और फिर उन्हें लोकसभा की सदस्य्ता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गाँधी पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक कर्णाटक में एक चुनावी सभा के दौरान ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर करने का आरोप लगा था जिसपर सूरत में भाजपा एक विधायक ने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था.

कांग्रेस को मिला TMC का साथ

राहुल गाँधी की अयोग्यता पर अब सम्पूर्ण विपक्ष लामबंद हो कर सरकार के सामने कर कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा हो गया है. आज भी सदन में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ और कार्रवाई फ़ौरन ही दोपहर तक स्थगित हो गयी. आज विपक्षी नेताओं राहुल गाँधी के समर्थन में सदन में काले कपडे पहनकर पहुंचे। अडानी मुद्दे और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद आज राजधानी दिल्ली में भी कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक प्रदर्शन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। तृणमूल कांग्रेस जो अबतक इस सारे हंगामे में कांग्रेस पार्टी से खुद अलग रखे हुए थी, आज वो विपक्ष के साथ नज़र आयी जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...