Mamata Banerjee: भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ममता ने दिया नया नारा

पॉलिटिक्सMamata Banerjee: भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ममता ने दिया...

Date:

देश में विपक्ष को एक करने में की चल रही मुहीम के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 के आम चुनावों को लेकर ‘और नहीं दरकार, बीजेपी सरकार’ का एक नया नारा दिया है. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार इन दिनों दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं, इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवॉर की मुहीम तृणमूल प्रमुख चला चुकी हैं हालाँकि उपराष्ट्रपति के चुनाव में वो इस मुहीम से अलग हो गयी थीं. बहरहाल अब एकबार फिर वो सक्रीय हुई हैं और कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दम पर डराने वालों के लिए जनता की सरकार ही फैसला सुनाएगी।  

ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा की हार का सिलसिला पश्चिम बंगाल से ही शुरू होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन सब एक साथ आ गए हैं. ममता ने भाजपा को याद दिलाया कि राजीव गाँधी 400+ सीटें मिली थें मगर वो उसे संभाल नहीं पाए और इन लोगों को 300 सीटों पर गर्व हो रहा है. ममता ने कहा कि अमित शाह 350 की बात कर रहे हैं मगर उन्हें सिर्फ 5 राज्यों में ही 100 सीटों का झटका लगने वाला है.  

Read also: UP News: आठ महीने बाद जेल से रिहा हुआ इत्र कारोबारी पीयूष जैन, छापेमारी में मिले थे 197 करोड नकद और 23 किलो सोना

दिल्ली में नेताजी की प्रतिमा के उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र एक नौकरशाह द्वारा भेजे जाने पर भड़कती हुई ममता बनर्जी ने कोलकाता की एक रैली में कहा कि क्या मैं उनकी नौकर हूँ, एक राज्य की मुख्यमंत्री को अवर सचिव कैसे खत लिख सकता है. ममता ने कहा कि इसलिए मैं दिल्ली के कार्यक्रम में नहीं गयी और आज मैंने दोपहर में यहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम दलों के नेताओं के साथ मुलाकात कर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक मोर्चा बनाने में जुटे हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related