Mainpuri by-election: मुलायम-शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य बने भाजपा के उम्मीदवार

पॉलिटिक्सMainpuri by-election: मुलायम-शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य बने भाजपा के उम्मीदवार

Date:

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद यूपी के सियासी गलियारों में ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर नेता जी सम्मान में भाजपा शायद अपना कोई उम्मीदवार न खड़ा करे लेकिन ऐसा न हुआ और पार्टी ने रघुराज शाक्य को डिंपल यादव के मुकाबले मैदान में उतार दिया है, रघुराज शाक्य को मुलायम सिंह का शिष्य कहा जाता है, इसके अलावा वह चाचा शिवपाल के भी काफी करीबी बताये जाते हैं. अब जो समीकरण सामने आ रहे है उनसे मैनपुरी का उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.

शिवपाल ने की थी रघुराज शाक्य की सिफारिश

बता दें कि यह वही रघुराज शाक्य हैं जो पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से इटावा सदर की सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन शिवपाल के करीबी होने की वजह से अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया, हालाँकि शिवपाल यादव ने रघुराज शाक्य की सिफारिश की थी. चाचा की सिफारिश को भी भतीजे ने ठुकरा दिया था और तब नाराज़ होकर रघुराज शाक्य ने बिना शर्त भाजपा का दामन थाम लिया था. भाजपा ने विधानसभा में तो उन्हें टिकट नहीं दिया था लेकिन अब मैनपुरी से उन्हें उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने रघुराज शाक्य को अपना बदला चुकाने का मौका दिया है.

खुद को मुलायमवादी कहते थे रघुराज शाक्य

रघुराज शाक्य को मैदान में उतारकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि राजनीती में जीत ही उसका एकमात्र लक्ष्य है, भावनाओं और भावुकता का उसकी राजनीति में कोई स्थान नहीं है, हालाँकि मुलायम सिंह यादव के भाजपा के बड़े नेताओं से रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं लेकिन भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को किसी भी तरह की छूट नहीं देना चाहती। रघुराज शाक्य खुद को मुलायमवादी कहते रहे हैं और मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक भी रहे हैं. ऐसे में भाजपा ने सपा को उसी के हथियार से उसे हराने की चल चली है. मैनपुरी मुलायम का गढ़ रहा है, ऐसे में भाजपा उम्मीदवार की इस गढ़ में कामयाबी उसकी बहुत बड़ी राजनीतिक जीत होगी जिसका सपा की राजनीती पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related