Goa Political Crisis: गोवा में कांग्रेस के पांच विधायक लापता,सोनिया ने मुकुल वासनिक को भेजा

पॉलिटिक्सGoa Political Crisis: गोवा में कांग्रेस के पांच विधायक लापता,सोनिया ने मुकुल...

Date:

गोवा। महाराष्ट्र में आपरेशन लोटस की सफलता से फूले नहीं समा रही भाजपा अब गोवा में कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है। सूत्रों की माने तो गोवा में भाजपा ने आपरेशन लोटस की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस के पांच विधायक पिछले 24 घंटे लापता हैं। इन विधायकों का कुछ पता नहीं है। इससे गोवा में कांग्रस को बड़ा झटका लगा है। इन विधायकों में प्रमुख माइकल लोबो हैं ज​बकि उनके अलावा चार विधायक और भी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Read also: महाराष्ट्र का मामला: बागी गुट के कई विधायकों के दस्तखत फ़र्ज़ी!

कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया। कांग्रेस ने माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया कि लोबो और कामत के अलावा तीन अन्य विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा भेजा है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 

जीपीसीसी अध्यक्ष अमित पाटकर ने का कहना है कि हमने सीएलपी की बैठक बुलाई थी। कांग्रेस के ये पांच विधायक बैठक में मौजूद थे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष को बदलने का प्रस्ताव पारित किया है। नए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति आज कर दी जाएगी। इसे स्पीकर को बता दिया जाएगा। 

कांग्रेस गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया कि कांग्रेस से सत्ता का मजा लेने वाले लोग आज लालची हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी माइकल लोबो और दिगंबर कामत से निराश है। राजनीति में सिद्धांतों के लिए लड़ना होता है न कि सत्ता के खातिर। सत्ता तो आती जाती रहती है। 

लोबो सहित पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पाने पर राव ने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायक केदार नाइक,लोबो, कामत,डेलियाला लोबो और राजेश फलदेसाई से संपर्क नहीं हो पाया है। पांच अन्य विधायक संकल्प अमोनकर,एल्टन डी कोस्टा, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, यूरी अलेमाओ और रुडोल्फ फर्नांडीस पार्टी के साथ मौजूद हैं। छठे विधायक एलेक्सो सिकेरा भी पार्टी के संपर्क में है और कांग्रेस के साथ हैं।

Read also: Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, सड़कों पर फूट सकता है शिवसैनिकों का गुस्सा

दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हमारे कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश रची थी कि गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया जाए। दलबदल का प्रयास किया जाए। इस साजिश का नेतृत्व उनके दो नेताओं एलओपी माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने की है। ये दोनों भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दिगंबर कामत पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने खुद को बचाने के लिए ऐसा किया। माइकल लोबो ने सत्ता के लिए यह कदम उठाया। जल्द ही नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून और पार्टी विरोधी काम के लिए जो उचित होगा किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related