भाजपा नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गयी अपमानजनक टिप्पणियो का मामला देश के बाहर निकलने पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है, राहुल ने कहा कि भाजपा की कट्टरता ने भारत की विश्व स्तर पर बनी साख को नुक्सान पहुँचाया है.
Also Read : Indian Embassy Statement On Prophet Muhammad: भारत ने इस्लामिक देशों और संगठनों की टिप्पणियों को किया ख़ारिज
अपने एक ट्वीट में राहुल गाँधी ने लिखा है कि आंतरिक रूप से विभाजित, भारत बाहरी रूप से कमजोर हो जाता है। भाजपा की शर्मनाक कट्टरता ने न केवल हमें अलग-थलग कर दिया है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीँ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने भी ट्वीट करते हुए लिखा था कि भाजपा नूपुर शर्मा पर सिर्फ़ निलंबन की दिखावटी कार्रवाई न करे बल्कि वैधानिक क़दम उठाए। अखिलेश ने आगे लिखा था कि विवादित बयान पर भाजपा से निलंबन तो उनका भी हुआ था जो आज योगी सरकार में मंत्री बने बैठे हैं।
Also Read : कुछ सिरफिरों की ग़लत हरकत के लिए देश क्यों माफ़ी मांगे?
बता दें कि इस मामले में कल क़तर, कुवैत और ईरान ने भारतीय दूतावास के राजदूतों को तलब कर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर अपना ऐतराज़ जताया था, इसके अलावा आज सऊदी अरब ने भी अपनी नाराज़गी दर्ज कराई। हालाँकि इन सभी देशों ने भाजपा नेताओं पर हुई कार्रवाई का स्वागत भी किया है. वहीँ पाकिस्तान को भारत ने इस मामले में टिप्पणी करने पर फटकार भी लगाई है और कहा है कि पहले वो अपने देश में अप्ल्संख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की घटनाओं पर ध्यान दे. इसके साथ ही भारत ने आधिकारिक रूप से भी खाड़ी देशों की पैग़म्बर मोहम्मद पर की गयी टिप्पणियों को खारिज करते हुए उन्हें अनुचित और तुच्छ मानसिकता वाली बताया है.

