Babulal Marandi ने हेमंत सोरेन को बताया आदिवासियों के नाम पर कलंक

पॉलिटिक्सBabulal Marandi ने हेमंत सोरेन को बताया आदिवासियों के नाम पर कलंक

Date:

झारखण्ड में भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला किया है. मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी के नाम पर कलंक तक कह दिया. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए मरांडी ने कहा कि इस वीडियो को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि प्रदेश में सरकार कौन लोग चला रहे हैं? इस वीडियो में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का और गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के भी प्रधान सचिव हैं.

कुख्यात दलाल है विशाल चौधरी

भाजपा नेता ने कहा कि यह वीडियो उसी विशाल चौधरी के कार्यालय का है जिसके यहां पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से छापामारी की गयी थी. मरांडी ने विशाल चौधरी को सत्ता का कुख्यात दलाल करार देते हुए दावा किया कि विशाल चौधरी के ही दफ्तर में बैठकर अरुण एक्का सरकारी फाइलें निबटा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अरुण एक्का के बगल में खड़ी जो महिला फाइलें साइन करवा रही है वह झारखंड सरकार की कर्मचारी भी नहीं है वो तो विशाल चौधरी की कर्मचारी है.

झारखण्ड में करशन का बोलबाला

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस वीडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह विशाल चौधरी की है. वह वह खड़ी उस महिला से पूछ रहा है कि पैसे आये या नहीं. महिला ने जब पैसे न मिलने की बात कही तो विशाल किसी को फोन करता है और पैसों के बारे में उससे पड़ताल करता है. भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव और राज्य के गृह सचिव अगर इस तरह काम कर रहे हैं तो दूसरे अफसरों के कारनामों की बात करना ही बेकार है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बिना कमीशन और रिश्वत के कोई भी काम आगे नहीं बढ़ता। प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप्प पद चूका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...