NCRB के आज जारी आंकड़ों को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन चूका है. अखिलेश ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक को ट्विन टावर बताते हुए कहा कि 2024 में केंद्र से भाजपा सरकार का अंत हो जायेगा. सपा प्रमुख ने केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जगह पर झूठ बोलने के लिए इन दोनों को रखा गया है.
अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट स्तर पर झूठ बोला जा रहा है. यूपी का स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने कहा यह सब तब हो रहा है जब प्रदेश में दूसरी बार भाजपा ने वापसी की है. केशव मौर्य के वायरल ट्विट पर अखिलेश नें कहा कि उनके ट्वीट का मज़मून दिल्ली से लिखकर आता है. सपा प्रमुख ने केशव मौर्य पर पिछड़ों की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया।
Read also: Manish Sisodia on BJP: सिसोदिया ने भाजपा को बताया बच्चा चोर पार्टी
दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। कमल किशोर की पुस्तक “भागीदारी का संघर्ष” के विमोचन के बाद भाजपा पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री नें कहा कि कस्टोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन चुका है. बीजेपी सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा राज्य की पुलिस पर फोड़ रही है उसे बदनाम कर रही है.

