- पुलिस अलंकरण समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने दी पुलिस को नसीहत
लखनऊ। पुलिस अलंकरण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में आज पुलिसकर्मियों को सावधानी से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी नायक को खलनायक बनाने में देर नहीं करती। कोई भी पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास ही न्याय की गुहार लगाने के लिए जाता है। पिछले साढे 4 साल में प्रदेश की पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन हमारी थोड़ी सी भी चूक हम सभी को खलनायक बना देती है।
Read also: पीएम मोदी और सीएम योगी पर पर टिप्पणी कर फंसे असदुद्दीन ओवैसी , एफआईआर दर्ज
सीएम योगी की इस नसीहत को व्यापारी मनीष गुप्ता के मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कानपुर में पुलिस की दबिश के दौरान व्यापारी मनीष गुप्ता की मृत्यु हो गई थी। इस मामले की जांच चल रही है और प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी से कानपुर जाकर मुलाकात की और उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने मीनाक्षी गुप्ता को ओएसडी की नौकरी, 10 लाख रुपये मुआवजा और केस को गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था। इस प्रकरण को लेकर विपक्षी दल प्रदेश भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।
पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जनता से बेहतर संवाद कर किसी भी भूल को होने से रोका जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जनता से बेहतर संवाद करें तो पुलिस को खलनायक बनने से रोका जा सकता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि पुलिस और प्रशासन को भी मुंह छुपाने को मजबूर होना पड़ता है।
Read also: उज्जवला 2.0 के तहत सीएम योगी देंगे 20 लाख गैस कनेक्शन
कार्यक्रम में सीएम योगी ने अनेक पुलिस अधिकारियों को पदक वितरित करने के साथ यूपी पुलिस के मानव संपदा पोर्टल का उद्घाटन भी किया। इस पोर्टल पर पुलिस कर्मियों की सभी जानकारी जैसे भर्ती से लेकर, तैनाती, प्रमोशन आदि ऑनलाइन मौजूद रहेंगी।

