लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आजम खां को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। आजम खां के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी समेत परिवारीजनों से राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात के बाद आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने भी अब्दुल्ला आजम से मुलाकात कर सियासी पारा चढ़ा दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद जेल में बंद आजम खां से मिलने जाएंगे।
Also Read : अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोजर : राघव चड्ढा
गौरतलब है कि आजम खां को लेकर उनके समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समर्थकों ने साफ कहा है कि अखिलेश यादव उनकी अनदेखी करते हैं। साथ ही मुसलमानों से वो कतराते हैं। इस तरह की बयानबाजी के बाद न तो सपा मुखिया अखिलेश की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है और ना ही अब्दुल्ला ने कुछ कहा है। उसके बाद से ही सपा के कई मुस्लिम नेताओं ने अपना दर्द बयां किया है। सपा में मची उथपुथल के बीच एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खां को पार्टी में शामिल होने का न्यौता देकर राजनीतिक पारे को और गरमा दिया था।
जयंत बोले- हम आजम खां के साथ हैं
सपा विधायक और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला से मुलाकात करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि हम उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह परिवार बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है और हमारी पूरी सहानुभूति इस परिवार के प्रति है। जयंत ने कहा कि मैं लगातार परिवार के संपर्क में रहूंगा। जहां भी जरूरत होगी वहां खड़ा होउंगा।
Also Read : UP News : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लगा लाउडस्पीकर बंद, सुबह नहीं सुनाई देगा मंगलाचरण, जानिये क्यों हुआ ऐसा
अब चंद्रशेखर सीतापुर जेल में जाएंगे मिलने
मुलाकातों के सिलसिले के बीच चंद्रशेखर आजाद सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिलने जाएंगे। बुधवार को उनकी पार्टी के नेताओं ने भी अब्दुल्ला से मुलाकात की है और कहा कि संघर्ष के इस कठिन समय में वो उनके साथ खड़े हैं। आसपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अब्बास गाजी ने बताया कि उन्होंने अब्दुल्ला से मुलाकात की है और उनको भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात करेंगे।

