Site icon Buziness Bytes Hindi

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक में हिजाब मामले में सियासत गर्म


बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक में हिजाब मामले में सियासत गर्म

मेरठ। कर्नाटक के जिस हिजाब विवाद ने पूरे देश में बवाल मचाया हुआ है। उसी हिजाब विवाद के चलते अब कर्नाटक में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। जिसके बाद कर्नाटक में खूनी संघर्ष शुरू हो चुका है। इस हत्या के बाद शिवमोगा इलाके में तनाव बढ़ गया है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में ही नहीं कर्नाटक के हर जिले में धारा 144 लागू की गई है। इस मामले में देश के बाद अब कर्नाटक में भी सियासत उफान पर है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। कुमारस्वामी का कहना है कि दोनों ही राजनैतिक दल कर्नाटक की शांति भंग करने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। हत्या के बाद सभी राजनैतिक दल एक—दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जेडीएस नेता कुमारस्वामी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के चलते कर्नाटक में धर्म और जाति के नाम पर तनाव बढ़ा है।

Read also: हिजाब विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- स्कूल-कॉलेजों में हंगामा करने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

वहीं इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू हो चुकी है। जांचकर्ताओं को कुछ अहम सुराग मिले हैं। वहीं कांग्रेस भी सत्ताधारी दल भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बयान जारी किया है कि कांग्रेस इस हत्या की निंदा करती है। कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है। हत्या में जो भी शामिल हैं उनको सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेस ने राज्य के गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।

Exit mobile version