ललितपुर। जहां एक ओर योगी सरकार 2.0 प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए वचनबद्ध है और वह इस दिशा में बहुत ही ठोस और महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिसको लेकर योगी सरकार के मंत्री विधायक और अधिकारी, कर्मचारी लगातार मेहनत कर सरकार के दूसरे कार्यकाल को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उसी सरकार के तमाम मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों पर नजर रखे हुए हैं और लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर वहां के ताजा हालातों का जायजा लेकर अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ वहां के जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। ताकि सूबे की जनता को सरकारी योजनाओं का पर्याप्त लाभ तो मिल ही सके साथ ही प्रदेश के विकास में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर जनता से किए गए वादे पर खरे उतर सकें।
इसी सिलसिले में आज 21 मई को योगी सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जनपद ललितपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। वहीं अधिकारी कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। योगी सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 मई को सुबह 6 बजे दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर सुबह 10:42 पर जनपद पहुंचें। रेलवे स्टेशन पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन सहित तमाम भाजपा नेता जनप्रतिनिधिओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।
Read Also : यूपी के ललितपुर में बस पलटने से 4 की मौत 28 घायल
इस दौरान भाजपाइयों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। जिसके बाद वह रेलवे स्टेशन से कार के माध्यम से 12 बजे पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस पहुँचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह 12:30 से करीब 1:30 तक पार्टी के जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और कि गई वार्ता के दौरान उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही दोपहर करीब 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के श्रम सेवा जन राज्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के प्रतिनिधि चन्द्र शेखर पंथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन के साथ पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल “कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी” के जवाब में कहा कि कहा कि कांग्रेस छूटनी थी, छूट गई, अब हम माननीय प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह, माननीय मुख्यमंत्री योगी तथा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशन में काम करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद ललितपुर आने का हमारा मकसद जनपद का विकास है । यहां पर हमने पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है और उन्हें ईमानदारी से काम कर प्रदेश के विकास में योगदान देने का मंत्र भी दिया है।
Read Also : किसानों से मिलने के लिए ट्रेन से ललितपुर पहुंची प्रियंका
इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठकर जनपद के विकास के साथ सड़कों और बनने बाले पुलों के बारे में जानकारी ली एवं आगामी योजनाओं और मुद्दों पर बात कर दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही हमने अधिकारी कर्मचारियों के साथ ईमानदारी से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में भारतीय जनता पार्टी का अहम योगदान है । आज देश के साथ-साथ प्रदेश में जो गुणवत्तापूर्ण अच्छी सड़कों का जाल बिछाया गया है वह भारतीय जनता पार्टी की ही देन है। आज लोग सड़कों पर अच्छी तरह चल रहे हैं इसके पहले पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो पाते थे जो देश के विकास में बड़ी बाधा बनकर उभर कर आए थे । लेकिन अब भाजपा शासनकाल में सभी काम अच्छे और गुणवत्ता पूर्ण हो रहे हैं।
