- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में हिंदुत्व की तुलना जेहादी संगठनों से की
नई दिल्ली। आज के तगड़े हिंदुत्व का राजनीतिक रूप हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना जेहादी संगठनों से कर सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की यह किताब जहां विपक्षी दलों को कांग्रेस पर सवाल खड़े करने का मौका देगी वहीं हिंदू मतदाताओं को लुुभाने का प्रयास कर रही कांग्रेस को जवाब देना मुश्किल हो जायेगा।
Read also: सलमान खुर्शीद की पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ का विमोचन आज पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया। इस किताब का फीता खुलते ही विवादों का पिटारा भी खुल गया है। हिंदुुत्व की तुलना जेहादी संगठनों के साथ करने के अलावा सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस लीडरशीप की जनेऊधारी पहचान की वकालत करने वाले पार्टी नेताओं की भी आलोचना की। सलमान खुर्शीद ने लिखा की कांग्रेस में भी अनेक ऐसे नेतता हैं जो हिंदुत्व की तरफ झुकाव रखने की वकालत करते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस की छवि एक अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी की बनने पर भी ऐतराज है। इन्हीं लोगों ने अयोध्या फैसले के बाद वहां भव्य मंदिर बनाने की घोषणा कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए सलमान ने लिखा की भले ही कुछ लोग इस फैसले से सहमत नहीं थे मगर हमें आगे बढ़ना होगा।
Read also: दिल्ली दंगों पर चार्जशीट में सलमान खुर्शीद, वृंदा करात, उदितराज के नाम

