Meerut में पुलिसकर्मियों पर हमला, कई सिपाही घायल

मेरठ रीजनMeerut में पुलिसकर्मियों पर हमला, कई सिपाही घायल

Date:

मेरठ। जिले के फलावदा कस्बे में झगड़े की सूचना पर गई पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। लोगों द्वारा की गई मारपीट में कई सिपाही बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में नामजद और अज्ञात में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव के पास झगड़ा हो गया है। जिसमें दो पक्ष के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अगर तुरंत झगड़ ना रोका गया तो कुछ भी हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया।

इसी बीच झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर किए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा और कई पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ डाली। हमलावरों के हमले में सिपाही सुनील सिर में चोट लग गई जिससे उसको कई टांके आए हैं। सिपाही कपिल, सचिन, दीपक और प्रवेश को भी चोटें आई हैं। हमले में पुलिस की फैंटम बाइक  और अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी थाने में दी।

जिसके बाद मौके पर अन्य पुलिस बल भेजा गया। जबकि आसपास के थानों का फोर्स भी घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की जानकारी आलाधिकारियों को भी दी गई। पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को हिरासत में लिया हे। घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात कस्बे में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां पर आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई है। इस मारपीट में कई सिपाही घायल हुए हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...