ईद के मौके पर पुलिस हुई नर्म, बाजारों से सड़क तक गुलजार

मेरठ रीजनईद के मौके पर पुलिस हुई नर्म, बाजारों से सड़क तक गुलजार

Date:

दिन भर दुकानों पर होती रही बिक्री, सड़कों पर दौड़े वाहन

मेरठ। ईद के मौके पर पुलिस ने नर्मी दिखाई तो बाजार खरीदारों से और सड़क वाहनों की आवाजाही से गुलजार रही। निर्धारित समय के बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें खोल कर सामान बेचते दिखे। वहीं बाजार में खरीदार उमड़े रहे और दुकानदारों ने लंबे अरसे के बाद जमकर बिक्री की। मुस्लिम इलाकों के अंदरूनी बाजार तो ग्राहकों से रात भर गुलजार रहे।

शुक्रवार को ईद की खरीदारी के लिये मुस्लिम समाज के लोग बाजारों में उमड़ पड़े। काफी समय से सख्ती दिखा रही पुलिस ने भी ईद को देखते हुए नर्मी बरती और दुकान खोलकर सामान बेचने वालों को नजरअंदाज कर दिया। खासकर मुस्लिम इलाकों के प्रमुख बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। वहीं अंदरूनी इलाकों के बाजार तो लगभग दिनभर खुले रहे। कुछ दुकानें तो रात भर खुली रहीं और खरीदार उमड़े रहे। जिन लोगों ने अपने घर में ही दुकानें खोल रखी हैं उन्होंने दुकान का शटर गिराकर अपने घर से ही सामान बेचा। कपड़े, जूते, चूड़ियां, मेवे आदि की जमकर बिक्री हुई। दुकानों पर लगी भीड़ सामाजिक दूरी का पालन करती नहीं दिखी। वहीं मास्क भी अधिकतर लोगोें ने खानापूर्ति के लिये पहना हुआ था।

ईद के मौके पर पुलिस हुई नर्म, बाजारों से सड़क तक गुलजार

वहीं गुरुवार को सड़कों पर वाहन भी फर्राटे से दौड़ते नजर आये। निजी वाहनों के साथ टेम्पों वाले भी सवारियां भरकर चल रहे थे। पुलिस ने ज्यादा सवारियां बैठाने वाले टेम्पों चालको पर डंडा फेरा। हालांकि ईद को देखते हुए पुलिस ने अधिक सख्ती नहीं बरती और सड़कें वाहनों की आवाजाही से गुलजार रहीं।

ईद के मौके पर पुलिस हुई नर्म, बाजारों से सड़क तक गुलजार

नवीन मंडी में बेतहाशा भीड़

गुरुवार को नवीन मंडी में खरीदारों की बेतहाशा भीड़ दिखाई दी। चारों ओर ग्राहक दिख रहे थे तो मंडी में चलने तक की जगह नहीं थी। मास्क ठोडी पर था तो सामाजिक दूरी नादारद थी। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने की बात कहना भी बेमानी लग रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...