Site icon Buziness Bytes Hindi

विपक्षी दलों के सांसदों को पुलिस ने गाज़ीपुर सीमा पर रोका


विपक्षी दलों के सांसदों को पुलिस ने गाज़ीपुर सीमा पर रोका

नयी दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात करने जा रहे विपक्षी दलों के सांसदों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गाजीपुर सीमा पर रोक लिया| दल में शिअद, द्रमुक, राकांपा और तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के सांसद शामिल थे।

किसानों से मिलने की नहीं दी अनुमति
शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि नेताओं को अवरोधकों को पार करने और प्रदर्शन स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हरसिमरत के अलावा राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, द्रमुक से कनिमोई और तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय इस समूह का का हिस्सा थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस, रेव्ल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और इंडिनय यूनियन मुस्लिम लीग के सदस्य भी इसमें शामिल थे।

Exit mobile version