पायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप से पुलिस की पूछताछ शुरू

बॉलीवुडपायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप से पुलिस की पूछताछ शुरू

Date:


पायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप से पुलिस की पूछताछ शुरू

मुंबई: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ पिछले सप्ताह दर्ज रेप केस को लेकर मुंबई पुलिस आज अनुराग से पूछताछ कर रही है। अनुराग अपने साथ कुछ दस्तावेज़ लेकर सुबह वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में ही अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

कल पुलिस ने अनुराग को इस मामले में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिनमें से रेप भी शामिल है। पुलिस ने पायल की शिकायत पर आईपीसी धारा 376(I) ,354, 341 और 342 के तहत अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी। पायल घोष ने सोमवार को आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...