देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई बैरकें रहने के लिए मिलेगी। पुलिस के जवानों को अब पुरानी भूतिया और जर्जर बिल्डिंगों में बने बैरकों से निजात मिलेगी। उत्तराखंड पुलिस के जवानों को मिलने वाली ये नई बैरकें स्मार्ट और स्वच्छता के साथ ही सभी सुविधाओं से लैस वेल फर्निश्ड होगी। इन बैरकों में जवानों को हर प्रकार की मुलभूत सुविधाएँ उनके कमरों और बैरकों में ही उपलब्ध होंगी। स्मार्ट पुलिसिंग की तर्ज पर प्रदेश के हर जिले के पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को मूलभूत सुविधाओं के लिए स्मार्ट बैरकों का निर्माण किया जा रहा है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून पुलिस लाइन में 120 पुलिस जवानों के लिए तीन मंज़िल बैरक तैयार हो गई है। इसमें प्रशासनिक भवन और क्वार्टर गार्ड शामिल है। इसका शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। प्रदेश में एक साल में ये बैरक बनकर तैयार होंगे। इसके अगले चरण में अन्य जिलों में तैयार किए जाएंगे।
Read also: Ghaziabad News Today: पुलिस चौकी में पड़ा मिला सिपाही का शव,मची अफरातफरी
इन बैरकों में पुलिस जवानों को सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। बैरकों को स्मार्ट बैरक बनाया जाएगा। जिसमें बेड, अलमारी, टॉयलेट के साथ अन्य सुविधाएँ मिल सकेंगी। पुलिस लाइन आरआई जगदीश पन्त ने बताया कि अच्छे बैरकों से पुलिस मोटिवेट होती है। इससे ड्यूटी के दौरान कार्य क्षमता में असर देखने को मिलता है।

