मेरठ। ज्ञानवापी मामले को लेकर आज मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मेरठ संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। मेरठ पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को खास ध्यान रखने के लिए कहा है। पूरे जिले को जोन-सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ जोनल और सेक्टर टीम को तैनाती की जगहों की जानकारी रात दे दी गई थी।
Also read: कानपुर पुलिस ने रैगिंग के खिलाफ चलाया अभियान
आज जुमे की नमाज को लेकर विशेष एहतियात का निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि गत गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों को सख्ती के साथ निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने जिलों में बैठक करते हुए पुलिस का मूवमेंट बढ़ा दिया है। एसपी सिटी मेरठ विनीत भटनागर ने बताया कि आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। इसके बाद शहर में जोन-सेक्टर व्यवस्था बनाई है।
Also read: आरपीएस अधिकारी, महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त
उन्होंने बताया कि मेरठ को 7 जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 40 सब-सेक्टर बनाए हैं। हर जोन में एक सीओ और एसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। इसी के साथ सेक्टर की व्यवस्था थानेदारों के जिम्मे की गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी साथ रहेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करेंगे।
