Site icon Buziness Bytes Hindi

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की संपत्ति पर अब पुलिस का क़ब्ज़ा


मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की संपत्ति पर अब पुलिस का क़ब्ज़ा

मेरठ: ज़िले के मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर जेसीबी चलवाने के बाद अब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब बद्दो की कोठी की जमीन और मलबे को ज़ब्त कर संपत्ति पर अपने कब्ज़े का बोर्ड भी लगा दिया है।


पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था बद्दो
पुलिस ने डीएम के आदेश पर आज बद्दो की कोठी के मलबे पर जब्तीकरण का नोटिस चस्पा दिया गया। शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो 28 मार्च, 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बद्दो की आलीशान कोठी की कुर्की करवाई और उसके बाद एमडीए द्वारा कोठी को अवैध घोषित कर ध्वस्त किया गया।


सवा करोड़ रुपये की है संपत्ति
अपराधी बद्दो की संपत्ति पर गैंगस्टर 14ए के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। बद्दो की संपत्ति सवा करोड़ रुपये की आंकी गई है जिसके प्रशासक सीओ ब्रह्मपुरी बनाए गए हैं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि कोठी के मलबे पर ही पंजाबीपुरा में जब्तीकरण का नोटिस चस्पा किया गया।

Exit mobile version