Site icon Buziness Bytes Hindi

पुलिस को भी निशाना बना रहे ऑनलाइन ठग


पुलिस को भी निशाना बना रहे ऑनलाइन ठग

देहरादून। ऑनलाइन ठगी करने वालों अब पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से मदद के नाम पर रुपयों की मांग की गई। अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना का इलाज करा रहे पुलिस अधिकारी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर लोगों से ठगों के झांसे में ना आने को कहा है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार में तैनात एक एएसपी कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराए गए हैं। ऐसे में लोगों से एएसपी का संपर्क लगभग टूट गया है। इसी बात का फायदा उठाते हुए ऑनलाइन ठगों ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और एएसपी के करीबियों को मैसेज कर मदद के नाम पर पैसे भेजने की मांग की।

काफी लोगों तक पहुंचे इस मैसेज के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही एएसपी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मैसेज अपलोड कर इन ऑनलाइन ठगो के झांसे में ना आने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी को भी एएसपी के नाम पर पैसे ना देने की बात कही। लोगों से सिर्फ अपने पति के जल्द होने की दुआ मांगते हुए एसएसपी की पत्नी ने आॅनलाइन ठगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

Exit mobile version