हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस ने किया जबरन अंतिम संस्कार, इलाक़े में तनाव

उत्तर प्रदेशहाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस ने किया जबरन अंतिम संस्कार, इलाक़े में...

Date:


हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस ने किया जबरन अंतिम संस्कार, इलाक़े में तनाव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की एक दलित युवती के साथ विभत्स गैंगरेप, मौत और फिर प्रशासन द्वारा जबरन अंतिम संस्कार कराये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती के साथ 14 सितंबर को चार लोगों ने गैंगरेप किया था।

पुलिस ने परिवार की नहीं सुनी
रातोंरात पीड़िता के अंतिम संस्कार कराए जाने के मामले के बाद यूपी पुलिस की संवेदनशीलता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता के परिवार वालों ने भी आरोप लगाया है कि जबरन अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का कहना है कि वे बेटी का शव पहले घर ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया।

देर रात कर अंतिम संस्कार
पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने मृतक के परिजनों को घर में बंद कर दिया था। मृतक के रिश्तेदार खुद शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के आगे आ खड़े हुए और गाड़ी की बोनेट पर लद गए लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें हटाकर दाह संस्कार कर दिया। युवती की मां एम्बुलेंस के आगे सड़क पर लेट गई लेकिन पुलिस उसे हटाकर वहां से चलती बनी। पीड़ित मां दाह संस्कार के बाद असहाय होकर रोती रही।

पुलिस के खिलाफ भारी रोष
मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गई और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता और भाई पुलिस एक्शन के खिलाफ विरोध में धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस के अफसर उन्हें काली स्कॉर्पियो में बिठाकर कहीं और ले चले गए। गांववालों ने भी इस दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध किया.इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।

वीडियो वायरल
इस पूरी घटना के बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो हाथरस की उस जगह का बताया जा रहा है जहां पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। वीडियो में एक चिता भी जलती नजर आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...