Site icon Buziness Bytes Hindi

Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी पर चला पुलिस का डंडा,100 करोड की संपत्ति कुर्क

मेरठ। मीट माफिया और भगोड़ा घोष‍ित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की संपत्ति को आज कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी। पुलिस ने पहले याकूब कुरैशी की फैक्ट्री पर सील लगाने की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस की टीम याकूब कुरैशी के घर पर संपत्ति कुर्क करने के लिए पहुंची। जहां पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था। बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क करने को पुलिस ने कोर्ट से दोबारा आदेश प्राप्त किया था।

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब और उसके परिजनों का सुराग नहीं, कुर्की की अर्जी तैयार

याकूब की फैक्ट्री पर सील लगाने के बाद पुलिस सराय बहलीम स्थित उसके आवास पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने घर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटे पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी दिन से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने याकूब और उसके बेटों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन वो हाथ नहीं आए। पुलिस तीनों की तलाश काफी दिनों से कर रही है। बिना अनुमति पशु कटान और करीब पांच करोड रुपये के अवैध मीट को फैक्ट्री में रखकर बाहर भेजने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में याकूब कुरैशी के घर पर नोटिस भी चस्पा किया था। याकूब ने हाईकोर्ट से राहत लेने की कोशिश की थी, लेकिन उसके प्रयास विफल रहे।

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

अल फहीम मीट फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा था। पुलिस ने मामले में याकूब कुरैशी, पत्नी शमजिदा और उसके बेटे फिरोज और इमरान सहित 17 लोग को आरोपी बनाया था। इस समय याकूब कुरैशी अपने बेटों फिरोज और इमरान समेत फरार है। सभी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा हो गया है। पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी है।

Exit mobile version