Site icon Buziness Bytes Hindi

Lulu Mall Controversy: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के चार आरोपी युवक पुलिस हिरासत में ,पूछताछ जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते दिनों लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बीच पुलिस ने आज बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने लुलु मॉल परिसर के भीतर नमाज पढ़ने वाले चारों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। चारों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ये एक्शन ऐसे समय मे लिया है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साउथ एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी के लुलु मॉल परिसर में नमाज अदा करने वाले चार युवकों की पहचान कर उनको हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने जा रही है। बता दें कि पुलिस ने लुलु मॉल परिसर के अंदर बिना किसी अनुमति हनुमान चालीसा का पाठ करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। कम से कम 15 लोगों को मॉल परिसर के भीतर घुसने की कोशिश करते हुए हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।  

Read also: Kanwar Yatra Update: कांवड़ यात्रा के दौरान किया ये काम तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई,मुख्यमंत्री योगी ने दिए आदेश

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लुलु मॉल में नमाज अदा करने वालों के एक समुदाय का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद विरोध जताने के लिए हिंदूवादी संगठन लुलु मॉल के बाहर प्रदर्शन करने लगे थे। बता दें कि अबू धाबी मुख्यालय स्थित लुलु समूह की एक शाखा लखनऊ के शहीद पथ पर शुरू हुई है। जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। लुलु ग्रुप का नेतृत्व भारतीय मूल कारोबारी युसूफ अली एमए कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने लुलु मॉल परिसर के अंदर नमाज पढ़ने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया था। मॉल के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने गत गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें यह दावा किया गया है कि वीडियो में नमाज पढ़ते दिख रहे लोग उनके स्टाफ के सदस्य नहीं हैं।

Exit mobile version