Police Alert In District: जुम्मे की नमाज को लेकर जनपद में पुलिस का अलर्ट

उत्तर प्रदेशPolice Alert In District: जुम्मे की नमाज को लेकर जनपद में पुलिस...

Date:

मेरठ। ज्ञानवापी मामला हो या फिर जनपद कानपुर में हुई हिंसा प्रकरण। इन घटनाओं से निपटने के लिए योगी सरकार अब सख्त रवैया अपना रही है। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर अनेक अफवाह वायरल हो रही है। वहीं इस स्थिति से निपटने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी है। यूपी के मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही भारी पुलिस फोर्स के साथ जिले के मुख्य चौराहों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकालते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

Read also: Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है कि कहीं छतों पर पत्थर और अन्य हथियार तो जमा नहीं है। इसकी रिकॉर्डिंग करते हुए समाज के लोगों के साथ एक शांति समिति की बैठक करते हुए कल शुक्रवार को जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ आज भरी दोपहरी में सभी चौराहों और मुख्य मार्गो से होते हुए मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च निकालते हुए जिले के सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसी के साथ शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related