Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: शाम की चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े, स्वाद होगा लाजवाब!

लाइफस्टाइल डेस्क। Poha Pakoda Recipe – गरमा -गरम पकौड़े खाने में बेहद लाजवाब लगते है, ये चाहे किसी भी चीज के बने हो खाने में हमेशा लाजवाब ही लगते है। लोग इसमें कुछ न कुछ नए जरूर बनाते है, जैसे की पोहा पकौड़े। इसका स्वाद आपकी चाय की चुस्कियों में मजा भर देगा। एक बार जरूर बनाएं। 

पोहा पकौड़े सामग्री – 1 कप पोहा, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1 बड़ा उबला आलू, 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 5 -7 करी पत्ते, 1/4 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, 2 बड़े चम्मच भुनी पिसी मूंगफली।

Read also: रसोई Bytes: ट्राई करें आम का पराठा, रेसिपी है बहुत आसान!

पोहा पकौड़े रेसिपी (Poha Pakoda Recipe) –

पहले पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहा धोएं, अगर पतले पोहे का इस्तेमाल कर रहे है तो हल्का सा धोकर अलग कर लें। वही, मोटे पोहे को थोड़ी देर पानी में भिगो दे। अब पानी को अच्छी तरह छानकर पोहा को अलग रखकर छोड़ दें, फिर इसे एक बड़े बाउल में डालें और कटा हुआ प्याज, मैश किया हुआ आलू, अदरक का पेस्ट, धनिया और करी पत्ते डालकर मिक्स करें। 

अब आवश्यकतानुसार नमक, मिर्च पाउडर,अजवाइन , आमचूर पाउडर डालें और मिक्स करें। फिर मूंगफली और बेसन डालकर इसे मिलाएं और थोड़ा तेल डालकर छोटे आकार की बॉल्स तैयार करें। अब कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर और गैस की फ्लेम धीमी कर एक -एक करके पकोड़े डालकर तलें। इसे क्रिस्पी होने पर बाहर निकालें और सबको सर्व करे। 

Exit mobile version