Site icon Buziness Bytes Hindi

6000mAh बैटरी वाला Poco M3 भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत


6000mAh बैटरी वाला Poco M3 भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत

Poco M3 ने अपने 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले बेहतरीन फोन को भारत मे लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। यह फोन पॉवर ब्लैक, कूल ब्लू व् येल्लो कलर मे Online website Flipkart से खरीदा जा सकता है। Poco M3 के 6 GB RAM के साथ 64 GB की स्टोरेज की कीमत फिलहाल 11,499 रुपये है

Poco India ने अपने स्मार्टफोन Poco M3 के 4 जीबी रैम वेरियंट को India में लॉन्च कर दिया है। जबकि Poco M3 6 GB RAM वेरियंट भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है| Poco M3 में ट्रिपल रियर कैमरा, वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होने के साथ Poco M3 स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व् 18W की बेहतरीन चार्जिंग के साथ आता है।

Poco M3 4 GB RAM वेरियंट की कीमत

Poco M3 के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,499 है। इसे फ्लिपकार्ट से तीन कलरों मे कूल ब्लू, पॉवर ब्लैक व् येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है। जबकि Poco M3 के 6 GB RAM के साथ 64 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत फिलहाल 11,499 रुपये रखी गई है जबकि 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत मात्र 12,499 रुपये है।

Poco M3 के बारे मे

यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ मौजूद है, इसमे एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 भी मौजूद है जोकि फोन को स्मूद बनाता है, इसके साथ ही फोन में 6.53 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले है जिसपे गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन लगा हुआ है। Poco M3 में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 GB तक RAM और 128 GB तक की स्टोरेज है।

फेसबुक जल्द लॉन्च करेगा ‘फेसबुक’ पे

Poco M3 का कैमरा

Poco M3 मे कैमरे पे भी खासा ध्यान दिया गया है इस बार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है Megapixel की बात करें तो इस बार 48 Megapixel के साथ यह फोन मार्केट मे आया  है वहीं इसका अपर्चर f/1.79 है जोकि फोन को और स्टैन्डर्ड बनाता है। वहीं दूसरा लैंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है इस फोन मे तीसरा लैंस भी है जोकि 2 मेगापिक्सल का ही है जिसमे कि डेफ्थ सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी लवर के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

Poco M3 की बैटरी है दमदार

Poco M3 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, GPS/A-GPS,Wi-Fi, यूएसबी टाईप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक व् ब्लूटूथ है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी की बात करें तो 6000mAh की बैटरी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन का weight  198 ग्राम है और इसमे स्टीरियो स्पीकर भी है।

Exit mobile version