PNG and CNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम हुए स्थित तो सीएनजी—पीएनजी ने बिगाड़ा घरेलू बजट

मेरठ रीजनPNG and CNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम हुए स्थित तो...

Date:

मेरठमहंगाई का मार झेल रहे मेरठ सहित प्रदेश के के लोगों को अब सीएनजी और घरेलू गैस पीएनजी के दाम में वृद्धि से दोहरी मार पड़ी है। सीएनजी के रेट में पांच रुपये और घरेलू गैस पीएनजी रेट में 4.75 रुपये की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि प्रदेश के सभी जिलों में हुई है। सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। जिसका सीधा असर लोगों की आम जिंदगी पर भी होगा। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब इनके दाम पेट्रोल की कीमतों के आसपास पहुंच रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीएनजी, डीजल के दाम को पार कर गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी का दाम 96.10 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं पीएनजी का दाम 56.20 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Read also: ED Raids National Herald: बढ़ेंगी सोनिया-राहुल की मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ED का छापा

घरेलू गैस और पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी की मार झेल रहे आम आदमी को सीएनजी और पीएनजी की दरों में बढ़ोत्तरी होने से बड़ा झटका लगा है। पिछले सात महीने में सीएनजी की कीमतों में 24 रुपये बढ़ गई हैं। जबकि पीएनजी के दाम इतने ही दिनों में 19 रुपये तक बढ़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसका असर सीएनजी के दामों पर पड़ रहा है। सीएनजी की बढ़ती कीमत का असर आम आदमी की ज़िंदगी पर पड़ रहा है। सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब निजी कंपनियों और टैक्सी चालकों ने किराये में बढोत्तरी कर दी है। पेट्रोल कीमतें बढ़ने से लोग निजी वाहनों में सीऐनजी का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब सीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी होने से सीएनजी का उपयोग कर रहे वाहन चालकों को परेशानी होने लगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related