Site icon Buziness Bytes Hindi

साढ़े सात करोड़ में बिक रहा पीएम का संसदीय कार्यालय!


साढ़े सात करोड़ में बिक रहा पीएम का संसदीय कार्यालय!

वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय को लेकर ओएलएक्स पर दिया विज्ञापन

वाराणसी। बेचने वाले अपनी पर आयें तो क्या नहीं बेच सकते। मगर बेचने वाले यदि देश के प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय ही बेचने चल दें तो हंगामा मचना तय है। जी हां, इस बार वाराणसी के प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दे दी गया है। संसदीय कार्यालय की डिटेल के साथ उसकी कीमत भी साढ़े सात करोड़ रूपये बता दी गयी है। हालांकि प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय ने इस विज्ञापन को भ्रामक बताया है। इस विज्ञापन को देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिये जाने जाते ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म ओएलएक्स पर पवाराणसी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय को बेचने के लिए एक विज्ञापन पोस्ट किया गया है। लक्ष्मीकांत ओझा नामक व्यक्ति द्वारा डाले गये विज्ञापन में चार फोटो भी पोस्ट किए गए हैं। इन फोटो में तीन फोटो वर्तमान पीएमओ की जबकि एक फोटो पुराने पीएमओ ऑफिस की हैं। इस पोस्ट में 6500 स्क्वायर फीट का स्पेस ऐरिया और दो मंजिला भवन में 4 बेडरूम का दावा किया गया है। हालांकि इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री कार्यालय का ऐड्रेस कृष्ण देव नगर बताया गया है जबकि वर्तमान में प्रधानमंत्री का जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर एक्सटेंशन में है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिव शरण पाठक ने बताया कि कार्यालय के भवन को बेचने की कोई बात नही है। ओएलएक्स पर दिया गया यह विज्ञापन पूरी तरह से गलत है। लक्ष्मीकांत ओझा का इस भवन से कोई लेना-देना नहीं है।

Exit mobile version