Site icon Buziness Bytes Hindi

100 रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई PM-WANI वाई फाई योजना

Indian Railways:- रेलटेल ने PM-WANI योजना के तहत पब्लिक वाई फाई सर्विस की शुरुआत की है। रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस सर्विस की शुरुआत 2384 वाईफाई हॉटस्पॉट वाले 100 रेलवे स्टेशनों पर हुई है। इसके जरिए अब रेलवे स्टेशन पर फ्री इंटरनेट चलाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए आप वाईफाई कननेक्ट कर सरकार इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि रेलटेल की इस सर्विस का विस्तार जून 2022 मे किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसका संचालन केवल 100 रेलवे स्टेशनों (जहां वाई-फाई सुविधा पहले से उपलब्ध है) में किया गया है। वर्तमान में रेलटेल का वाईफाई नेटवर्क देश भर के 6102 रेलवे स्टेशनों में फैला हुआ है, जिसमें 17,792 वाईफाई हॉटस्पॉट हैं। इस सुविधा के विस्तार के संदर्भ के खबर है कि इसका विस्तार जून में होगा। 10 जून तक 1000 रेलवे स्टेशन, 20 जून तक 3000 और 30 जून तक सभी 6102 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
इस वाईफाई सुविधा के संदर्भ में रेलटेल ने कहा कि PM-WANI टेलिकॉम डिपार्टमेंट है। यह सुविधा पब्लिक के लिए लाई गई है जिससे उन्हें ब्रॉडबैंड से जोड़ा जा सके और डिजिटल विभेद को खत्म किया जा सके। PM-WANI को CODT ने तैयार किया है। इसकी सेवा का लाभ उठाने के लिए वाई फाई डॉट एप डाउनलोड करना होगा और सभी स्टेप को फॉलो करते हुए रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली फ्री वाई फाई सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
Exit mobile version