नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से लबरेज भाजपा ने अब अपना लक्ष्य 2024 को बना लिया है। जिसके मद्देनजर अब सरकार अपनी सभी लाभकारी योजनाओं की मियाद 2024 तक बढ़ाती जा रही है। आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई अहम बैठक में भी 2024 को होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर कई फैसले लिए गए। जिसमें सबसे प्रमुख निर्णय पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भय निधि को लेकर किया गया।
Also Read : Meerut Murder Case Update: सरेराह भतीजे की हत्या करने वाले इनामी चाचा पुलिस की गोली का शिकार, दो गिरफ्तार
इस योजना को अब दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया इस समृद्धि योजना के अंतर्गत अब तक 16.7 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला। उन्होंने बताया कि उग्रवाद क्षेत्रों में अच्छी इंटरनेट और डेटा सेवाओं में सुधार के लिए 2जी मोबाइल सेवाओं को 4जी में अपग्रेड किया जाएगा।
Also Read : श्रीलंका में पीएम, कैबिनेट के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति चाहते हैं सर्वदलीय सरकार
इसके लिए आब्लिगेशन फंड परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 2जी टावरों को 4 जी में बदला जाएगा। जो क्षेत्र नक्सल प्रभावित वहां पर 4 जी कोर नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क के अलावा टेलीकाम नेटवर्क का प्रयोग किया जाएगा। टावरों को भारत संचार निगम लिमिटेड अपग्रेड करेगा।

