Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Elections 2022: PM Modi के दौरों की श्रंखला का आरम्भ 18 अप्रैल से

बिजनेस बाइट्स 

वैसे तो गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घर है, वहां वह कभी आ या जा सकते हैं लेकिन अब चूंकि गुजरात में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में प्रधानमंत्री जी के हर गुजरात दौरे को चुनाव के चश्मे से ही देखा जायेगा। अन्य चुनावी राज्यों की तरह अब विकास परियोजनाओं की घोषणाओं, आधारशिलाओं, उद्घाटनों का सिलसिला शुरू होगा जो चुनाव की घोषणा तक जारी रहेगा। 

Read also: Special Story – कांग्रेसी या सलाहकार: क्या बनेंगे PK?

बता दें कि प्रधानमंत्री जी 18 अप्रैल से तीन दिनों के लिए गुजरात जा रहे हैं और इन तीन दिनों में वह विभिन्न विकास योजनाओं का या तो उद्घाटन करेंगे या फिर शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यक्रम होंगे जहाँ वह जनता से सीधे संवाद में होंगे। कुछ उनकी सुनेगे कुछ अपने मन की सुनाएंगे। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री जी की काफी लोगों से मुलाकात होने वाली है. यकीनन इन तीन दिनों के कार्यक्रमों में वह चुनावी रंग भी बिखेरने की कोशिश ज़रूर करेंगे। 

Read also: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का देहरादून दौरा, तो सीएम धामी दिल्ली में

वैसे मोदी जी की यह शैली भी रही है कि जिस राज्य में चुनाव नज़दीक आते हैं वहां उनके सरकारी दौरों की संख्या भी बढ़ जाती है. विकास की यह परियोजनाएं धीरे धीरे जमा की जाती हैं और फिर कई महीने के चुनावी मौसम में उनकी घोषणाओं और लोकार्पण का सिलसिला शुरू होता है। उनके गृह राज्य में चुनावी तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है, अभी ऐसे दौरों की एक लम्बी श्रंखला आने वाली है.

Exit mobile version