PM Narendra Modi सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धर्मPM Narendra Modi सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा के...

Date:

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार जम्मू नियंत्रण रेखा के साथ सेट छंब सेक्टर में सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। संबंधित सैया यूनिट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जवानों ने खास तैयारी की है।

सेना की 191 ब्रिगेड के साथ पीएम नरेंद्र मोदी

हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। भारतीय सेवा या फिर पीएमओ की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन संभावना है कि सेना की 191 ब्रिगेड के साथ पीएम नरेंद्र मोदी 12 नवंबर की शाम को दिवाली मनाते हुए नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जवानों ने दिवाली मनाने की खास तैयारी की है। जवानों ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए स्पेशल मिठाई बनवाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाए जाने के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आसपास के लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। जवानों के साथ दिवाली मनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 सेक्टर में होने वाली दिवाली कार्यक्रम से पहले खुफिया एजेंसी की टीम में पहुंच चुकी है। क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम के संबंध में जमीन से लेकर आसमान तक पैनी नजर रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारतीय वायुसेना के जवानों की तैनाती की गई है।

2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवाली मनाई

बता देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे उसके बाद से प्रति वर्ष सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर, 2015 में पंजाब अमृतसर सीमा, 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में, 2017 में कश्मीर गुरेज सेक्टर में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवाली मनाई थी। उसके बाद 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी सेक्टर में, 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में, 2021 में राजौरी जिले के नौशहरा और 2022 में कारगिल में सैनिकों के साथ दीवाली मनाई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...