Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit: यूएस में पीएम मोदी की मेगा डील, भारत और USA करेंगे जेट इंजन का उत्पादन

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण समझौते हुआ है। समझौते के तहत अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान तेजस के जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए आज हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

भारत में संयुक्त उत्पादन की संभावना

अमेरिकी कंपनी ने आज कहा कि इस समझौते में जीई एरोस्पेस के एफ 414 इंजन के भारत में संयुक्त उत्पादन की संभावना है। उसने एचसीएल के साथ समझौता ज्ञापन को भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती की दिशा में एक एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्य कार्याधिकारी जीई अध्यक्ष एच लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत और अमेरिका के साथ हमारे दीर्घकालिक गठजोड़ के कारण ही संभव हुआ है।

यह समझौता जीई एयरोस्पेस के भारतीय वायु सेना के लिए 99 इंजन का निर्माण करने की पूर्व की प्रतिबद्धता को सुगम बनाएगा।
बयान के मुताबिक समझौता कंपनी को भारत में कई तरह के उत्पादन करने के लिए मजबूत स्थिति में रखेगा। जिसमें एफ 404 इंजन शामिल है। जिसका अभी सीए एमके 1 और सीए एमकेएम 1 विमान में उपयोग किया जा रहा है। साथ ही हमारे एफ 414. इंजन के साथ कार्यक्रम के लिए प्रारूप तैयार करने, परीक्षण और प्रमाणन करने में जीई एयरोस्पेस का चयन करना शामिल है।।

आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा

यह समझौता महत्वपूर्ण है। भारत अभी तक रूस और यूरोपीय गठजोड़ से सैन्य जेट सहायता लेता रहा है। हाल में भारत ने फ्रांसिसी लड़ाकू विमान कंपनी देसां से भारतीय वायु सेना के लिए राफेल लड़ाकू खरीदा था। वहीं, जीई एयरोस्पेस उन्नत मध्यम श्रेणी के लड़ाकू विमान के इंजन कार्यक्रम के लिए भारत से गठजोड़ जारी रखेगा। अमेरिकी कंपनी ने कहा हमें दोनों देशों के बीच करीबी समन्वय के दृष्टिकोण के आगे बढ़ाने में बाइडेन और मोदी की भूमिका निभाने पर गर्व है। यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान करेगा।

Exit mobile version