Site icon Buziness Bytes Hindi

परफॉर्मेंस के आधार पर तो पहला इस्तीफ़ा पीएम मोदी का होना चाहिए: सुरजेवाला


परफॉर्मेंस के आधार पर तो पहला इस्तीफ़ा पीएम मोदी का होना चाहिए: सुरजेवाला

नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार से पहले परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्रियों को हटाने और प्रमोट किये जाने की ख़बरों पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर परफॉर्मेंस पैमाना है तो प्रधानमंत्री को भी हट जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार सिर्फ ‘डिफेक्टर एडजस्टमेंट एक्सरसाइज’ है. सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की शांति और चैन को कूड़े में डाल दिया.

सुरजेवाला ने कहा, अगर परफॉर्मेंस ही पैमाना है तो सबसे पहले रक्षा मंत्री को हट जाना चाहिए, क्योंकि उनके रहते चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. उन्होंने आगे अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री को भी हट जाना चाहिए, क्योंकि उनके रहते मॉब लिंचिंग और कस्टोडियल डेथ जैसे मामले आम हो गए हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हट जाना चाहिए जो तेल की कीमतें को काबू करने में नाकाम रहे हैं. अर्थव्यवस्था के मिसमैनेजमेंट के लिए वित्त मंत्री को हट जाना चाहिए.

Exit mobile version