Site icon Buziness Bytes Hindi

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: बचपन के संघर्ष और प्रेरक किस्से

PM Modi Turns 75

न्यूज़ डेस्क – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा ज़िले के वडनगर कस्बे में हुआ था। साधारण परिवार से आने वाले मोदी का जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

चाय की दुकान से पीएम पद तक

नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता दामोदरदास की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान पर मदद करते थे। यही संघर्ष उनकी पहचान बना। 26 मई 2014 को जब उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो पूरा देश उस चायवाले की कहानी से प्रभावित हुआ, जिसने मेहनत और सेवा भाव से इतनी ऊंचाई हासिल की।

मगरमच्छ का बच्चा घर ले आए

बचपन का एक रोचक किस्सा खुद मोदी ने 2019 में Man vs Wild शो में बताया। वे तालाब पर नहाने गए थे और वहां से एक मगरमच्छ का बच्चा पकड़कर घर ले आए। मां हीराबेन ने समझाया कि बच्चे को मां से अलग करना गलत है, तब मोदी ने उसे वापस तालाब में छोड़ दिया।

9 साल की उम्र में सेवा भाव

सेवा के प्रति समर्पण नरेंद्र मोदी में बचपन से ही था। 9 साल की उम्र में जब तापी नदी में बाढ़ आई, तो उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर भोजन स्टॉल लगाया और जो कमाई हुई, उसे बाढ़ पीड़ितों को दान कर दिया।

डूबते बच्चे की जान बचाई

मोदी के बचपन का एक और किस्सा बहादुरी से जुड़ा है। उन्होंने तालाब में डूबते हुए एक बच्चे की जान बचाई थी। उनकी इस हिम्मत की सभी ने सराहना की। इस घटना का ज़िक्र Bal Narendra – Childhood Stories of Narendra Modi नाम की कॉमिक बुक में मिलता है।

Exit mobile version