इस समय PM मोदी अपनी यूरोप यात्रा पर है, जहाँ आज वह दूसरे डेनमार्क की यात्रा करेंगे। बता दें कि वह यहाँ राजधानी कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जहाँ इस बैठक में अहम मुद्दे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और द्विपक्षीय संबंध रहेंगे।
वहीं आज के दिन ही PM मोदी भारत-डेनमार्क राउंडटेबल मीटिंग में हिस्सा लेंगे और इसके बाद भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। वहीं PMO कार्यालय ने इसके बाबत जानकारी साझा करते हुये कहा है कि PM आज इंडो-नार्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जहाँ इस शिखर सम्मेलन में फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन देश भी हिस्सा लेंगे।
वहीं इंडो-नार्डिक सम्मेलन के अहम मुद्दों की बात करें तो यहाँ आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, टेक्नोलॉजी, आर्कटिक क्षेत्र में भारतीय-नार्डिक सहयोग जैसे मुद्दे अधिक अहम रहेंगे, वहीं PM मोदी फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे आदि देशों के स्टेटहेड से भी मुलाकात करेंगे।
