Site icon Buziness Bytes Hindi

आज PM मोदी गुजरात को देंगे अनोखी सौगात


आज PM मोदी गुजरात को देंगे अनोखी सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी Narendra Modi आज गुजरात Gujrat के गांधीनगर को एक अनोखा उपहार देने वाले है, पीएम गांधीनगर मे एक नए रेलवे स्टेशन Railway Station का उद्घाटन करने वाले हैं जहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी | एक जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गांधीनगर Gandhi Nagar में नए अभूतपूर्व रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. यह भी कहा जा रहा है कि वह स्टेशन की इमारत के ऊपर बने एक खूबसूरत 5 स्टार होटल का उद्घाटन भी कर सकते हैं । यह जानकारी, गुजरात सरकार के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दी थी |

नए रेलवे स्टेशन के ऊपर बना 5 स्टार होटल 250 फीट ऊंचा है। यह होटल 7,400 वर्ग मीटर में फैला है साथ ही इसमें 318 रूम हैं। यह बेहतरीन होटल गांधीनगर के मेहमानों की आवाभगत करेगा। सूत्रों के अनुसार गांधीनगर के नए रेलवे स्टेशन में न केवल 5 स्टार ही नहीं होगा बल्कि यह  आने वाले समय में एक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र भी होगा |

इस लाजवाब स्टेशन को बनाने वाली कंपनी गांधीनगर रेलवे एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एसएस राठौर बताते हैं, “स्टेशन के साथ 7,600 वर्ग मीटर का एक क्षेत्र भी छोड़ा गया है जहां पर आने वाले समय में मल्टीप्लेक्स, मॉल, फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। आगे उन्होंने बताया, “गांधीनगर का नया स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस हैं। इसमें तीन लिफ्ट, दो एस्केलेटर, व प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले दो अंडरग्राउंड सबवे भी हैं। अत्याधुनिक  टिकट काउंटर, अलग पार्किंग, पर्याप्त रैंप, लिफ्ट जैसी कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं जोकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगी |

Exit mobile version