Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit: अंतरिक्ष मिशन में भारत-US साथ! हिंद प्रशांत क्षेत्र पर बातचीत फोकस

j806

PM Modi US Visit: भारत और अमेरिका के बीच तकनीक और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति बनी थी। इस सहमति के बीच माना जा रहा है कि पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर कुछ अहम समझौतों पर भी सहमति की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की तैयारी दोनों देशों में हो रही है। पीएम मोदी 21 जून से अमेरिका दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को भारत और यूएसए रिश्तों के लिहाज से काफी अहमियत दी जा रही है। व्हाइट हाउस ने बताया कि पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे पर कई मुद्दों पर बात होगी।

व्हाइट हाउस पीएम मोदी के दौरे के दौरान किन मुद्दों पर अधिक फोकस करेगा। इस पर भी व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हिंद-प्रशांत महासागर की समृद्धि, सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत काफी अहम होगी। चीन के खतरे को देखते हुए भारत और अमेरिका दोनों ही हिंद प्रशांत क्षेत्र पर पूरा फोकस कर रहे हैं।

चीन की चुनौती से निपटने को दोनों देशों की तैयारी

व्हाइट हाउस सचिव कैरीन जीन पिएरे ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। इसमें व्यापार, समृद्ध और सुरक्षित हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र की रणनीति को मजबूत करने पर बातचीत होगी। रक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश बात करेंगे। पिएरे ने बताया कि पीएम मोदी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर होंगे। इसको लेकर अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।

अंतरिक्ष और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग

व्हाइट हाउस सचिव ने बताया कि अक्षय ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में बातचीत होगी। उन्होंने इसे लेकर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी और यूएसए राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच इंडोनेशिया में बातचीत हुई थी। उसी बैठक में दोनों देशों के बीच भविष्य में अहम और उभरती तकनीक और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति बनी थी। पीएम मोदी के आगामी अमेरिका दौरे पर इन क्षेत्रों में कुछ अहम समझौतों पर दोनों के बीच सहमति बनने और हस्ताक्षर की उम्मीद है।

बता दें पीएम मोदी, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर होंगे। इस दौरान 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी संसद को संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले नेता होंगे। इससे पहले साल 2016 में पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर वहां की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं।

Exit mobile version